Exclusive: टीम इंडिया से विदाई के बाद बोले टी. दिलीप, कहा- 5 साल का सफर हमेशा याद रहेगा

2 months ago 7
ARTICLE AD
टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने भारतीय टीम के साथ अपने पांच साल के सफर को यादगार बताया. इंग्लैंड दौरे तक टीम के साथ रहने के बाद अब जब वह भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं, तो उन्होंने इसे भावुक पल बताया. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह इस सफर के लिए बेहद आभारी और खुद को भाग्यशाली मानते हैं. दिलीप के लिए 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खास रहा. उन्होंने कहा कि इसके बाद टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और वर्ल्ड कप जैसी बड़ी सफलताएं हासिल कीं. हालांकि, उनके लिए ट्रॉफी से ज्यादा खिलाड़ियों के साथ बने रिश्ते महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने शुभमन गिल की भी जमकर तारीफ की. दिलीप ने बताया कि उन्होंने गिल को युवा उम्र में देखा था और उनमें तब से ही खास प्रतिभा नजर आती थी. उनके मुताबिक गिल की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और अनुशासन सबसे बड़ी वजह है. दिलीप ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने उन्हें अपनी बात रखने की पूरी आजादी दी. अपने भविष्य को लेकर दिलीप ने कहा कि वह कोचिंग जारी रखेंगे, लेकिन अभी यह तय नहीं किया है कि आईपीएल की किस टीम से जुड़ेंगे. उन्होंने मीडिया में भी काम करने की संभावना जताई.
Read Entire Article