ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक अपील की है. इस अपील में उन्होंने सीएम धामी से उत्तराखंड में सुविधाजनक और बड़ी जमीन दिलवाने में मदद करने की बात कही. साथ ही इसे सरकारी रेट पर खरीदने को भी कहा है. उन्होंने बताया कि वह पिछले 3 साल से जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन अब तक नहीं मिल पाई है. क्या इसके पीछे कोई कानून है? क्या उत्तराखंड का भू-कानून नियम 2025 उनके जमीन खरीदने के आड़े आ रहा है? क्या कोई यूपी-बिहार या अन्य राज्यों से आए लोगों भी इस तरह का सामना करना पड़ता है? यहां हम आपको विस्तार से बता रहे हैं.