Gautam Gambhir Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर की नेटवर्थ लगभग 40 मिलियन डॉलर है. साल 2007 और 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में ऐतिहासिक पारियां खेलने वाले गंभीर ने आईपीएल में केकेआर को दो बार चैंपियन बनाया है. साल 2019 के चुनावी हलफनामे में उनकी कुल घोषित संपत्ति 147 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. खिलाड़ी से लेकर राजनेता, कमेंटेटर, मेंटर और अब टीम इंडिया के हेड कोच तक के उनके सफर ने उनकी इस बड़ी नेटवर्थ को मजबूती दी है.