glenn phillips record: केनिंग्टन ओवल के मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने 100 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसके साथ ही वह तीनों फॉर्मेट में शतक जमाने ब्रेंडन मैकुलम और मार्टिन गप्टिल के बाद सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने हैं. नंबर-7 पर आकर फिलिप्स ने कीवी टीम के लिए पहली पारी में यह महत्वपूर्ण रन बनाए. फिलिप्स आउट होकर लौटे तो स्टेडियम तालियों की गड़गड़हड़ से गूंज उठा. चाहे इंग्लैंड का सपोर्टर ही क्यों न हो, हर किसी ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया.