ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराकर सुपर-8 में जगह बना ली. ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज के बाद इंग्लैंड सुपर-8 में पहुंचने वाली दूसरी टीम है, जिससे इटली और स्कॉटलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इससे पहले दिन के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से हराकर सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखीं. हार के बावजूद यूएई भी सुपर-8 की रेस में बरकरार है.