ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 30वें मुकाबले में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इससे पहले हुए दिन के अन्य दो मुकाबलों में इंग्लैंड ने इटली को और अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को हराया. इटली पर जीत से इंग्लैंड टीम सुपर-8 में पहुंच गई है. इटली टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. वहीं, अफगानिस्तान और यूएई की टीमें सुपर-8 की रेस में कायम हैं.