IND A vs SL A: 7 रन के अंदर गंवाए 4 विकेट... अरशद खान के एक ओवर ने पलटा मैच, इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर रोमांचक जीत

4 months ago 12
ARTICLE AD
India A vs Sri Lanka A Highlights: भारत की ए टीम ने श्रीलंका में खेली जा रही वनडे ट्राई सीरीज का जीत से आगाज किया है. अपने पहले मुकाबले में तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए ने मेजबान श्रीलंका को धूल चटाई. रुतुराज गायकवाड़ की शानदार शतकीय पारी के बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की बॉलिंग की, जिससे इंडिया-ए ने इस मुकाबले को 8 रन से अपने नाम कर लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-ए ने 6 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की पारी 7 गेंद पहले ही 269 रन पर सिमट गई.
Read Entire Article