ind a beat sl a: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में साई सुदर्शन के 168 रन की बदौलत भारत ए ने पहली पारी में 543 रन का विशाल स्कोर बनाया और श्रीलंका ए पर 177 रनों की बढ़त हासिल की. मैच के चौथे और अंतिम दिन खेल तेजी से आगे बढ़ा. लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर श्रीलंका ए की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और उसकी पारी 209 रन पर ढेर हो गई. भारत ए के ओपनर्स साई सुदर्शन और अमन मोखाड़े ने 6.2 ओवर में ही 36 रन बनाकर मामूली से लक्ष्य को हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ए ने 10 विकेट से मैच जीतकर सीरीज भी 1-0 से अपने नाम कर ली. पहला मैच ड्रॉ रहा था.