IND U19 vs PAK U19 LIVE Score: भारत ने आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मुकाबले में पाकिस्तान को 253 रन का लक्ष्य दिया है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 49.5 ओवर में 252 रन बनाए. भारत की ओर से वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली जबकि वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी केलिए बुलाया. भारत के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है. टीम इंडिया इस मैच में बड़ी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल का टिकट कटा सकती है.