IND v AUS Highlights: हेड-स्मिथ ने काटा गदर, दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा

1 year ago 20
ARTICLE AD
IND vs AUS 3rd Test, Day 2 Highlights: ब्रिस्बेन टेस्ट का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़े. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 405 रन बना लिए. हेड ने भारत के खिलाफ लगातार दूसरा टेस्ट शतक जड़ा जबकि ओवरऑल टेस्ट में यह उनका भारत के खिलाफ तीसरा शतक है.स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 15वीं इंटरनेशनल सेंचुरी जड़ी जबकि भारत के खिलाफ उन्होंने 10वां टेस्ट शतक जड़ा. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए. एलेक्स कैरी 45 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है .
Read Entire Article