IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score And Updates: भारत और अफगानिस्तान की क्रिकेट टीमें आज नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीसरे टी20 मैच में आमने सामने हैं. भारत पहले ही दो मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर चुका है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम तीसरा टी20 मैच जीतकर अफगानिस्तान का सीरीज में क्लीनस्वीप करना चाहेगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम जीत से विदाई चाहेगी. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.