IND VS AUS VIDEO: सेमीफाइनल में भारत का पलड़ा भारी- क्रिकेट जर्नलिस्ट अयाज मेमन से खास बातचीत

1 year ago 19
ARTICLE AD
नई दिल्ली. वरिष्ठ पत्रकार अयाज मेमन ने न्यूज 18 हिंदी से बातचीत करते हुए कहा कि भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में लगातार 3 मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. 4 मार्च को नॉकआउट में टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में हराया था. हालांकि अब मुकाबला दुबई में है, जहां स्पिनर हावी है. ऐसे में भारत को 3 एडवांटेज मिल सकते हैं.दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया का वनडे रिकॉर्ड ओवरऑल काफी शानदार है. यहां भारत ने 9 वनडे खेले और एक भी नहीं गंवाया. भारत को 8 में जीत मिली, जबकि एक मैच टाई रहा. हालांकि टीम यहां पहली बार ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी. हालांकि दोनों टीमों के बीच ICC टूर्नामेंट के 8 मैच खेले गए. 4 में भारत और 4 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली. इसलिए कंगारुओं से कड़ी चुनौती मिल सकती है.
Read Entire Article