IND vs ENG: Manchester weather update: मैनचेस्टर का मशहूर एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम शनिवार को भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे T20I मैच की मेजबानी करने के लिए तैयार है. सीरीज़ का पहला मैच डरहम में बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था, क्योंकि दूसरी पारी से पहले बारिश ने खेल में खलल डाल दिया था. मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 189 रन बनाए थे, और दुर्भाग्य से बस इतना ही खेल हो पाया.