IND vs ENG: जो रूट के नाबाद 99 रन के दम पर इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. भारत की ओर से रखे गए 233 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली. इससे पहले, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 44 ओवर में 233 रन बनाए. श्रेयस अय्यर ने 71 गेंदों पर 66 रन बनाए वहीं विराट कोहली ने 66 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली.