prasidh krishna embarrassing record: प्रसिद्ध कृष्णा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लगातार दो मैचों में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होने चार ओवर में 57 रन दिए. इससे पहले 2023 में खेले अपने पिछले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में प्रसिद्ध कृष्णा ने एक मैच में सबसे ज्यादा 68 रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया था. इन दोनों मुकाबलों में कुल मिलाकर इस भारतीय गेंदबाज ने 8 ओवर में 125 रन लुटाए और कोई विकेट भी नहीं लिया.