Vaibhav Sooryavanshi Returns Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल में खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. चोटिल ईशान किशन की जगह 15 वर्षीय युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जो अपने सामान्य क्रम के विपरीत नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. वहीं, मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को रणनीतिक बदलाव के तहत टीम में जगह मिली है.