IND vs NZ T20I LIVE Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज चौथा मैच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में हो रहा है. मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मैच में कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया है. इस मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ.