Rishabh Pant 23 अक्टूबर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं. ईरानी कप के दौरान उन्हें 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के पास खिंचाव) हो गया था. न्यूजीलैंड दौरे से पहले फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद BCCI का मेडिकल स्टाफ उनका एक और टेस्ट कराएगा, जो अगले 48 घंटे के भीतर कभी भी हो सकता है. अगर वह फिट पाए जाते हैं तो टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया A टीम से जुड़ जाएंगे. यह मैच 7 नवंबर को लिंकन में शुरू होगा.