IND vs SA 1st ODI Live Cricket Score And Updates: भारतीय क्रिकेट टीम वनडे विश्व कप 2023 के बाद पहली बार वनडे मैच खेलने उतर रही है. टीम इंडिया वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार के गम को भुलाकर वनडे में नए सिरे से शुरुआत करने उतर रही है. टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी हैं जो साउथ अफ्रीका दौरे पर मौके का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी . वनडे सीरीज में टीम इंडिया का कप्तान बदल गया है.