India vs Sri Lanka, 1st Test Day-5 Live cricket score: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन चल रहा है. अंतिम दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है. पहले सेशन में श्रीलंका ने 91 रन बनाकर 2 विकेट गंवाए. लंच ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 175 रन था. खेल के बचे हुए दो सेशन में टीम इंडिया को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए. मैच में मेजबान श्रीलंका को 372 रनों का टारगेट मिला है.