Jadeja Gambhir viral video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया जमकर पसीना बहा रही है, लेकिन तैयारियों के बीच खिलाड़ियों का मस्ती-मजाक भी जारी है. श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन ऐसा ही एक मजेदार पल देखने को मिला, जब रवींद्र जडेजा ने साथी स्पिनर कुलदीप यादव के गेंदबाजी एक्शन की नकल कर दी. जडेजा ने कुलदीप के खास अंदाज को कुछ इस तरह कॉपी किया कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी हंसी नहीं रोक पाए.