IND vs SL: ऋषभ पंत ने जबरदस्ती खराब कराया DRS, गेंदबाज ने नहीं की अपील फिर भी कप्तान मनाया
2 months ago
7
ARTICLE AD
श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच ब्रेक के बाद टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत के कारण DRS खराब हो गया. मानव सुथार की गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज के खिलाफ विकेट के पीछे से पंत ने कैच की एक जोरदार अपील की. हालांकि, मानव को ऐसा लगा कि गेंद ने बल्ले का किनारा नहीं लिया है, लेकिन इसके बावजूद पंत ने कप्तान शुभमन गिल को DRS लेने के लिए कहा जो कि गलत साबित हुआ.