IND vs SL: भारत की गिरफ्त में कोलंबो टेस्ट, श्रीलंका को फॉलोऑन का डर, चौथे दिन जीत सकती है टीम इंडिया
2 months ago
4
ARTICLE AD
IND vs SL 2nd Test Day 3 report: श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तक भारत ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम दिन की समाप्ति तक 8 विकेट गंवाकर 265 रन बना सकी है. श्रीलंका पर फॉलो ऑन का खतरा मंडरा रहा है, यहां से उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 39 रन की दरकार है.