IND vs XI Warm up Match: श्रीलंका दौरे पर रवाना हुई भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह का बाहर होना बड़ा झटका है. हालांकि, 15 अगस्त से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के पास कोलंबो की परिस्थितियों में खुद को ढालने का शानदार मौका है. 7 अगस्त से शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारतीय खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे. सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाला यह वॉर्म-अप मुकाबला प्लेइंग इलेवन का सही कॉम्बिनेशन तय करने में बेहद मददगार साबित होगा.