India vs Zimbabwe Live Score, 3rd T20I: भारत भले ही जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बनाकर इसे अपने नाम कर चुका है, लेकिन हरारे में खेला जाने वाला आज का अंतिम मुकाबला अभी भी बेहद अहम है. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम की नजरें जहां इस मैच को जीतकर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होंगी, वहीं टीम प्रबंधन के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने और स्क्वाड की गहराई को आजमाने का भी यह एक बेहतरीन मौका है.