India vs Zimbabwe Live Score, 3rd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दूसरा अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया. बाएं हाथ के इस ओपनर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में 31 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने इस दौरान चार चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यवंशी मेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में 16 से कम उम्र में दो अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने नेपाल के कुशल मल्ला का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम पर एक अर्धशतक था.