Tilak Varma Statement: तिलक ने माना कि पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने ज्यादातर क्रिकेट एशिया में खेली, जिसके कारण इंग्लैंड और आयरलैंड की परिस्थितियों में ढलने में समय लगा. उन्होंने इंग्लैंड को मजबूत टीम बताते हुए कहा कि विदेशी हालात में उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं था. साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे को भी प्रतिस्पर्धी टीम करार देते हुए कहा कि भारत उसे हल्के में नहीं ले रहा है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को पहला टी20 खेला जाएगा.