IND W vs HKC W Live Score Updates: महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो भारत की स्मृति मंधाना 18 शतकों के साथ टॉप पर पहुंच गई हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मैग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट 17-17 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर मौजूद हैं. इसके अलावा, वेस्टइंडीज की आक्रामक ऑलराउंडर हेली मैथ्यूज 15 अंतरराष्ट्रीय शतक बना चुकी हैं, वहीं न्यूजीलैंड की अनुभवी बल्लेबाज सूजी बेट्स और इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट के नाम 14-14 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हैं. मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बैटर बन गईं. उन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा.