IND W vs HKC W Live Score Updates: भारतीय टीम महिला एशिया कप में अपना दूसरा मैच हांगकांग से खेल रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहले मैच में थाईलैंड को बड़े अंतर से हराकर टूर्नामेंट का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया था. टीम इंडिया इस मैच में हांगकांग को हराकर बढ़े हुए मनोबल के साथ पाकिस्तान से भिड़ने जाएगी. भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 5 सितंबर को होना है. हांगकांग ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है.