Rinku Singh and Priya Saroj Love Story: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए फिनिशर रिंकू सिंह इन दिनों अपने क्रिकेटिंग करियर के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. रिंकू की जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया में वापसी हुई है. इसी दौरान उनकी होने वाली वाइफ प्रिया सरोज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर आई है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी और क्रिकेटर रिंकू के साथ लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी.