एलबो इंजुरी के चलते जोफ्रा आर्चर का पिछले दो-ढाई साल में से ज्यादातर समय मैदान के बाहर ही गुजरा है.आईपीएल 2023 में आर्चर, मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे लेकिन इस चोट के चलते केवल पांच मैच ही खेल पाए थे.इसी वर्ष जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 वर्ल्डकप के चलते ईसीबी, कैरेबियन मूल के इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को 'तरोताजा' रखना चाहता है.