Ishan Kishan RBI Job: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपनी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि RBI के आईडी कार्ड वाली वायरल तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं. तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या ईशान किशन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी करते हैं? अगर हां तो उन्हें यह नौकरी कब मिली, क्या यह स्पोर्ट्स कोटा के तहत मिली है और RBI के असिस्टेंट मैनेजर को कितनी सैलरी मिलती है?