UP T20 League Second Phase : पहली बार यूपी टी-20 लीग दो शहरों में हो रही है. लखनऊ में 22 मुकाबलों के बाद अब कानपुर में 12 मैच खेले जाएंगे. लीग के पहले चरण के मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए. अब दर्शकों के लिए सिर्फ मैदान पर चौके-छक्कों का रोमांच ही नहीं होगा, बल्कि मैच के दौरान उनकी किस्मत भी चमक सकती है. यूपी T20 लीग के गवर्नर काउंसिल के मेंबर संजीव कुमार सिंह बताते हैं कि ग्रीन पार्क में मैच देखने आने वाले दर्शकों को पहली बार लकी ड्रॉ के जरिए बड़े इनाम जीतने का मौका मिलेगा. इस सीजन में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं. कुल 34 मुकाबले खेले जाने हैं.