LSG के बैटर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 2024 में 150 छक्के, पहले कभी नहीं हुआ ऐसा
2 years ago
21
ARTICLE AD
तूफानी फॉर्म में चल रहे निकलस पूरन ने छक्के बरसाने का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. वेस्टइंडीज के इस बैटर ने साल में 150 से ज्यादा छक्के लगा दिए हैं. यह टी20 क्रिकेट में पहला मौका है जब किसी बैटर ने एक कैलेंडर ईयर में 150 से अधिक छक्के लगाए हैं. निकलस पूरन आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के लिए खेलते हैं.