MI vs RCB WPL 2026 Highlights: स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2026 में जीत से शुरुआत की. आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को हराकर 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. आरसीबी के सामने 155 रन का लक्ष्य था जो उसने 7 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया. आरसीबी की जीत की हीरो डी क्लर्क रहीं जिन्होंने आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मुंबई के जबड़ से जीत छीन ली.