MS Dhoni Net Worth:भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद भी 1000 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ के साथ देश के सबसे अमीर क्रिकेटरों में शामिल हैं. शांत दिमाग और चतुर रणनीति की बदौलत धोनी हर महीने लगभग 4-5 करोड़ कमाते हैं. आईपीएल से 200 करोड़ की कुल कमाई, दो दर्जन से अधिक बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन, और खाताबुक, गरुड़ एयरोस्पेस जैसे स्टार्टअप्स में निवेश उनकी शानदार लाइफस्टाइल की मजबूत बुनियाद हैं.