New Zealand A vs India A, 2nd Unofficial Test Day-3 Live: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में इंडिया ए की बैटिंग शुरू हो चुकी है. तीसरे दिन के आखिरी सेशन में न्यूजीलैंड की पारी 424 रन पर सिमटी थी. पहली पारी के आधार पर कीवी टीम ने 78 रनों की लीड हासिल की है. इंडिया ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 346 रन बनाए थे. मैच से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.