India vs New Zealand 3rd T20I Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू हो चुका है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 20 ओवर में भारत के सामने 199 रनों का लक्ष्य रखा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए वेलिंगटन के मैदान पर उतरी है. सीरीज में अब तक खेले गए दो मैचों में भारत ने जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में तीसरे मुकाबले से जुड़ी पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ.