O'Rourke Injury: न्यूजीलैंड के तूफानी तेज गेंदबाज विल ओ'रूर्के भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 6 फीट 3 इंच लंबा पेसर पहले पीठ के स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहा था. अब उन्होंने (पिंडली) की मांसपेशी में खिंचाव के चलते क्रिकेट एक्शन से दूर होने का फैसला लिया है. वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से ऑकलैंड में होगी. ओ'रूर्के का न खेलना कीवियों के लिए किसी गहरे झटके से कम नहीं है.