NZ vs PAK Live Score: न्यूजीलैंड-पाकिस्तान मैच क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा? ओवरों में कटौती शुरू

1 month ago 7
ARTICLE AD
NZ vs PAK Live cricket Score and updates: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. बूंदाबांदी के बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. इस मैच में पाकिस्तान ने अनुभवी फखर जमां को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है जबकि नफे को बाहर रखा गया है. बारिश की वजह से मैच शुरू होने में देरी है. इस समय कोलंबो में मूसलाधार बारिश हो रही है. ग्राउंड को कवर कर दिया गया है. अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द हो जाता है तो फिर दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया जाएगा. सुपर 8 मैचों के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया है. ओवरों में कटौती शुरू हो चुकी है. 5 ओवर के मैच का कट-ऑफ समय रात 10:16 बजे है.
Read Entire Article