PAK vs SL World Cup Highlights: पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचा

1 month ago 5
ARTICLE AD
PAK vs SL T20 World Cup Highlights: पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. पाकिस्तान ने बेशक श्रीलंका को 5 रन से हराया लेकिन वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सका. अपने अंतिम सुपर 8 मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा था.इस मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका पर 65 या इससे अधिक रन से जीत चाहिए था. यानी पाकिस्तान को इस मैच में श्रीलंका को 147 या इससे पहले रोकना था ताकि वह सेमीफाइनल में प्रवेश कर सके. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. पाकिस्तान के वर्ल्ड कप से बाहर होते ही यह साफ हो गया कि दोनों सेमीफाइनल और फाइनल अहमदाबाद में खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
Read Entire Article