Poonch Terror Attack: साल की शुरूआत में राजोरी... अंत में पुंछ को जख्म दे गए आतंकी, 26 माह में चौथा बड़ा हमला
2 years ago
7
ARTICLE AD
पुंछ जिले के बफलियाज इलाके के सावनी क्षेत्र में वीरवार की शाम आतंकियों के घात लगाकर दो सैन्य वाहनों पर किए गए हमले में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि दो जवान घायल भी हुए हैं। दहशतगर्दों ने पहले ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं।