Ranji Trophy Day 1 Roundup: रणजी ट्रॉफी के नए सत्र के पहले दिन देश भर के मैदानों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. मुंबई के लिए सिद्धेश लाड ने नाबाद 80 और राजस्थान के लिए करण लांबा ने नाबाद 103 रन की शानदार पारियां खेलीं. गेंदबाजी में जम्मू कश्मीर के रोहित शर्मा और उत्तराखंड के देवेंद्र सिंह बोरा ने पांच-पांच विकेट झटके. वहीं, अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे बंगाल ने दिल्ली की पारी को समेटने में सफलता हासिल की.