Rajat Patidar India A: भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. तिलक वर्मा कप्तानी करेंगे जबकि रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है. टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र के अलावा रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद को भी जगह मिली है. ऑलराउंडर विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को भी टीम में शामिल किया गया है जबकि तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान संभालेंगे.