SA vs AUS, 2nd Test Match Reports Highlight: दक्षिण अफ्रीका ने ऐतिहासिक जीत की ओर मजबूत कदम बढ़ाए दिए हैं. फॉलो-ऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 156 रन बना लिए हैं और वह अभी भी 170 रन पीछे है. मार्को यानसन की घातक गेंदबाजी के आगे कंगारू टीम पहली पारी में महज 99 रनों पर ढेर हो गई. ट्रेविस हेड 87 रन बनाकर नाबाद हैं. दक्षिण अफ्रीका को सीरीज बराबरी पर लाने के लिए अब सिर्फ चार विकेट की दरकार है.