Sai Kishore joined Gloucestershire: आर साई किशोर ने काउंटी चैंपियनशिप 2026 के बाकी छह मुकाबलों के लिए ग्लूस्टरशायर से करार किया है. वह 20 अगस्त से वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ मैच में टीम के लिए उपलब्ध होंगे. यह काउंटी क्रिकेट में उनका दूसरा कार्यकाल है. पिछले साल उन्होंने सरे के लिए सिर्फ दो मैचों में 11 विकेट लिए थे. 29 वर्षीय स्पिनर भारत के लिए तीन टी20 में चार विकेट ले चुके हैं, जबकि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 223 विकेट दर्ज हैं. 2023 के बाद से उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है. आईपीएल 2026 में उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए तीन मैच खेले थे.