Sanjay Manjrekar vs Murali Kartik: ऑन कैमरा भिड़े संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक, मर्यादा भूल किए पर्सनल कमेंट
2 months ago
5
ARTICLE AD
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट अब अपने आखिरी पड़ाव में है. टीम इंडिया जीत की दहलीज पर खड़ी है, लेकिन इस टेस्ट मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, यह वीडियो कमेंट्री पैनल में संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक के बीच बहसबाजी का है. इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं.