Sanju Samson Record: संजू सैमसन ने आईपीएल में बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, तीन दिग्गजों को एक झटके में ही छोड़ दिया पीछे
6 months ago
19
ARTICLE AD
Sanju Samson 5000 IPL Runs Record: चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही वह 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन उनके बल्ले से निकले पहले चौके से उन्होंने आईपीएल में 5000 रन की उपलब्धि हासिल कर ली. सैमसन गेंदों के लिहाज से तीसरे सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बने.