Saransh Jain: 'चोट लगती तो पट्टी बांधकर खेलता था', सारांश के चयन पर भावुक हुईं मां; बताया कैसे घर की छत से टीम इंडिया तक पहुंचा बेटा
3 months ago
7
ARTICLE AD
saransh jain cricket journey: 33 वर्षीय इंदौर के ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन पिछले एक दशक से घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने दिसंबर 2014 में मध्य प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इसके बाद वह धीरे-धीरे मध्य प्रदेश, सेंट्रल जोन और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमों के अहम खिलाड़ी बन गए. अब जब उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया तो यह न सिर्फ उनके बल्कि पूरे परिवार के लिए एक गर्व का पल था.