shubman gill 3000 odi runs record: भारतीय क्रिकेट के 'प्रिंस' और कप्तान शुभमन गिल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बार फिर अपनी क्लास साबित की है. धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में गिल ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह भारतीय वनडे इतिहास में सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.